किन्नौर कैलाश यात्रा 2024 - 1 अगस्त से 26 अगस्त (चलो कैलाश ) !

आज हम किन्नौर कैलाश यात्रा के बारे में जानकारी लेकर आए हैं| किन्नौर कैलाश पर्वत हिंदू धर्म में सबसे लोकप्रिय तीर्थ धर्म स्थलों में से एक है| पांच पर्वतों में से एक पर्वत है| इसलिए किन्नौर कैलाश पर्वत काफी महत्वपूर्ण है| हर किसी का सपना होता है कि एक बार 5 कैलाश का सफर पूरा किया जाए| और पांच कैलाश के दर्शन भी किए जाएं|


किन्नौर कैलाश यात्रा को मानसरोवर और अमरनाथ की यात्रा से भी कठिन माना जाता है. यह यात्रा हर साल सवान के महीने में शुरू होती है| यात्रा को पूरा करने के लिए लगभग 2 से 3 दिन लगते है. आइए इस यात्रा के बारे में विस्तार से जानते हैं


हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में किन्नौर  कैलाश यात्रा को सबसे दुर्गम यात्रा में से एक माना जाता है| किन्नौर  कैलाश शिवलिंग ट्रैक भगवान शिव के सबसे पुराने निवास स्थान में से एक है| कैलाश पर्वत श्रृंखला में 79 फुट की खड़ी चट्टान है। साफ दिन पर कोई भी शिवलिंग देख सकता है दिन के दौरान रंग बदलता रहता है| यह चट्टान माउंट कैलाश (19,850 फीट) और माउंट जोर्कंडेन (21,237 फीट) की 20,000 फीट ऊंची किन्नौर कैलाश पर्वतमाला के बीच में है।

भारत के हिमाचल प्रदेश कर पता है किन्नौर कैलाश की यात्रा को हिंदू धर्म में एक पवित्र यात्रा माना जाता है| किन्नौर यात्रा में 1 दिन में केवल 200 व्यक्तियों को जाने की अनुमति होती है| क्योंकि यह यात्रा काफी कठिन यात्राओं में से एक मानी जाती है| किन्नौर कैलाश की यात्रा केवल 1 महीने के लिए खुली होती है| उसी के दौरान आपको दर्शन करने जाना पड़ता है|
तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कौन से समय में किन्नौर कैलाश यात्रा के लिए जाइए|  किन्नौर यात्रा रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगी यात्रा से संबंधित अन्य जानकारी भी आपको उपलब्ध करवाई जाएगी| किन्नौर संभवतः जुलाई या अगस्त में शुरू होती है| और जल्द ही समाप्त हो जाती है| अगर आप किन्नौर कैलाश यात्रा में जाने का प्लान बना रहे हैं|

तो हम आपको बताना चाहते हैं कि पहले किन्नौर कैलाश यात्रा 2024 रजिस्ट्रेशन जरूर करवा ले| क्योंकि बिना रजिस्ट्रेशन से यात्रा मैं जाने की अनुमति नहीं है| किन्नौर कैलाश की यात्रा इस वर्ष 1 अगस्त से शुरू होगी और 26 अगस्त समाप्त हो जाएगी| अगर जो भी श्रद्धालु यात्रा के लिए आना जाता है उसको सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा| किन्नौर कैलाश यात्रा 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है| बिना रजिस्ट्रेशन से श्रद्धालु यात्रा नहीं कर सकते हैं|

उन्होंने बताया कि एक दिन में 200 ऑनलाइन व 150 ऑफलाइन पंजीकरण करवाए जाएंगे व एक व्यक्ति एक से ज्यादा बार पंजीकरण नहीं करवा सकता है तथा मैडीकल फिटनैस प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा और मैडीकल फिटनैस फॉर्म 25 जुलाई 2024 से इसी वैबसाइट पर उपलब्ध होगा तथा मैडीकल फिटनैस प्रमाण पत्र जारी होने की तिथि से एक सप्ताह तक ही मान्य होगा।

इसके लिए आप नीचे लिंक पर क्लिक कर फॉर्म भर सकते हैं।


किन्नौर कैलाश ट्रेक के लिए आवश्यक चीज़ें !

  • अच्छी गुणवत्ता वाले वाटरप्रूफ ट्रैकिंग जूतों की एक जोड़ी।
  • तीन जोड़ी मोज़े.
  • जलरोधक लंबी पैदल यात्रा पैंट के दो जोड़े।
  • छोटी पतलून का जोड़ा
  • ऊनी जंपर्स के दो जोड़े। 
  • थर्मल टॉप और बॉटम के दो जोड़े
  • एक नीचे जैकेट.
  • हेडगियर (1 बीनी/खोपड़ी टोपी, 1 बफ़, और 1 ट्रैकिंग कैप)। 
  • मोटे दस्तानों की एक जोड़ी
  • व्यक्तिगत स्वच्छता संबंधी आवश्यक वस्तुएँ (अल्कोहल-आधारित जेल, हैंड सैनिटाइज़र, साबुन, तौलिये, टॉयलेट पेपर, बेबी वाइप्स, आदि) 
  • यूवी-ब्लॉक धूप का चश्मा।
  • प्राथमिक चिकित्सा किट।
  • जल शोधक और निस्पंदन बोतल।

  माया को चाहने वाला बिखर जाता है ,

   और महादेव को चाहने वाला निखर जाता है !!

 हर हर महादेव !!

    Comments

    Popular posts from this blog

    Himalayan Heaven: Exploring the Enchanting Beauty of Himachal Pradesh.

    श्रीखंड महादेव यात्रा 2024 (चलो कैलाश )