श्रीखंड महादेव यात्रा 2024 (चलो कैलाश )

देश की कठिनतम यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। यात्रा के लिए 250 रुपये पंजीकरण  शुल्क रखा है। कुल्लू जिला प्रशासन की देखरेख में श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट की ओर से 14 से 27 जुलाई तक करवाई जाएगी। श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य जांच के बाद ही उन्हें यात्रा पर जाने दिया जाएगा। श्रद्धालु विशेष परिस्थितियों में यात्रा के दौरान बैस कैंप में ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी रहेगी। पंजीकरण शुल्क, यात्रा न करने की सूरत या फिर मेडिकल में अनफिट रहने पर या फिर आपदा विपरीत परिस्थितियों में यात्रा निरस्त होने पर शुल्क वापस नहीं होगा।


श्रीखंड महादेव यात्रा के रास्ते में इस बार अधिक बर्फ है। इस बार अधिक हिमपात होने से ग्लेशियर बने हैं। इस कारण यह यात्रा अधिक जोखिम भरी है। प्रशासनिक तौर से शुरू यात्रा के दौरान बेस कैंप में रेस्क्यू, मेडिकल और प्रशासन की टीमें मौजूद रहेंगी।




35 किलोमीटर लंबी है पैदल यात्रा

18,570 फीट की ऊंचाई पर स्थित लगभग 35 किलोमीटर की यात्रा के लिए हर वर्ष हजारों श्रद्धालु प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचते हैं। इस वर्ष प्रशासनिक तौर पर यह यात्रा 14 से 27 जुलाई तक करवाई जाएगी।साल 2014 से यह यात्रा कुल्लू जिला प्रशासन की ओर से गठित श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट करवा रहा है। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था है। इच्छुक श्रद्धालु अपना आवेदन और स्वास्थ्य जांच प्रमाणपत्र अपलोड कर सकते हैं।


यह यात्रा दिनांक 14 जुलाई, 2024 से 27 जुलाई, 2024 तक होगी।
18 साल से कम तथा 60 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को यात्रा न करने की सलाह दी जाती है।






जीकरण करना अनिवार्य है, बिना पंजीकरण के यात्रा करने पर किसी भी बेस कैम्प से वापिस भेजा जा सकता है।रजिस्ट्रेशन कैसे करना है इसके लिए आप नीचे लिंक पर क्लिक कर फॉर्म भर सकते हैं।(https://shrikhandyatra.hp.gov.in/)


 
माया को चाहने वाला बिखर जाता है,
     और महादेव को चाहने वाला निखर जाता है। 
        हर हर महादेव!

Comments

Popular posts from this blog

किन्नौर कैलाश यात्रा 2024 - 1 अगस्त से 26 अगस्त (चलो कैलाश ) !

Himalayan Heaven: Exploring the Enchanting Beauty of Himachal Pradesh.